लो आज छब्बीस जनवरी का दिन आया
0Lo Aaj Chhabbis January Ka Din Aaya: Here is the latest and best hindi poem on Indian republic day, 26 January or Indian Constitution day. This hindi poem on republic day describe the change in behaviour of Indians on republic day.
लो आज छब्बीस जनवरी का दिन आया,
सबके दिलों में तिरंगा लहराया।
किसी की प्रोफाइल, तो किसी के फेसबुक में
फिर से है तिरंगा छाया।
लो आज छब्बीस जनवरी का दिन आया।।
आज एक साल बाद फिर से सबको देश का है ख्याल आया।
छोटे छोटे मुद्दों पर सयासी रोटी सेकने वालों को, आज सियाचिन का शेर नज़र आया,
लो आज छब्बीस जनवरी का दिन आया।।
साल भर बेआबरू करते रहे जिस माँ को, उस भारत माँ का जय कार पूकारने वाला नज़र आया,
कभी गौ हत्या, कभी जल्लीकट्टू, तो कभी पद्मावती के नाम पर अपने ही लोगों को मारने वाला हर वो शख्स, आज तिरंगे को सलाम करता नज़र आया।
लो आज छब्बीस जनवरी का दिन आया।।
जय हिन्द, जय भारत
Osm.
Very nice line.