आन बान और शान तिरंगा
0आन बान और शान तिरंगा
भारतवासियों की पहचान तिरंगा
तिरंगे में बसता सबका अभिमान
हिंदुस्तानियों का सम्मान तिरंगा
वस्त्र नहीं ये सिर्फ तीन रंगों का
इसमें वीरों का बलिदान समाया
आजादी के लिए लड़ी गयी लड़ाई
गुलामी से इस देश को आजाद कराया
लागू हुआ संविधान इसी दिन
अंग्रेजों के कानून को हटाके
खुद के संविधान को अपनाया
इस देश को गणतंत्र बनाके
गणतंत्र दिवस का यह पर्व
एकता और अखंडता सिखलाता
ऊँच- नीच का भेद मिटाकर
मिलजुलकर रहना बतलाता
विभिन्नता में एकता,हमारे
देश की पहचान है
प्रेम संस्कृति और भाईचारा
इस देश का मान है
ममता रानी