हिंदी है जन जन की भाषा
0हिंदी है जन जन की भाषा।
उत्तम भाषा प्रेम की भाषा।
जोड़ रही हर नगर गांव को,
हिंदी है हम सब की भाषा।
संविधान ने मान्य किया है।
राष्ट्र भाषा का रूप दिया है।
अब हम सबने है यह ठाना,
फैले हिंदी संकल्प लिया है।
क ख ग घ हैं लगते प्यारे।
जुड़ कर बनते शब्द न्यारे।
लेख गीत कविता संग्रह सब,
मन में बस जाते हैं हमारे।
हिंदी दिवस है चौदह सितम्बर।
स्वागत हो हिंदी का घर घर।
हिंदी को अपनाएंगे हम,
गूंजे इस जय घोष से अम्बर।
Dedicated to
हिंदी दिवस
Dedication Summary
फूले फले विकास करे अपनी हिंदी भाषा