मिट्टी के दियों से साहब दिवाली मनाना.....!!!
0
मिट्टी. के दीयों से साहब दिवाली मनाओ,
अपनी संस्कृति को आप मत भूल जाओ...
पलते हैं कई परिवार इन्हीं त्योहारों से,
थोड़ा गौर आप इधर भी तो फरमाओ...
माना पसंद आती है आपको विदेशी चीजें,
पर जिस देश में रहते हो उसे ना भूल जाओ...
बड़ी मेहनत से बनाते हैं ये सारी चीजें,
कभी ईन्हें भी खरीदकर अपने घर ले जाओ...
खुशियां इन त्योहारों की थोड़ी उन्हें भी मिल जाए,
उनके भी घर को आप रोशन कर जाओ...
=======================
दोस्तों हमारे देश के सभी त्योहारों से
कितने ही परिवार पलते हैं
मेहनत कर के वह बनाते हैं जो चीजें
उन्हें हम ख़रीद कर त्योहार मनाए
ताकि हमारे देश का पैसा हमारे देश में रहे
विदेशो में ना जाए
शुभ दीपावली
प्रविण........