प्रश्न पूछकर उत्तर लें
0प्रश्न पूछकर उत्तर लें
जिज्ञासाएं शांत प्रश्न से , ज्ञान हुनर सुदृढ़ कर लें |
छोड़ें डर संकोच झिझक सब , प्रश्न पूछकर उत्तर लें |
खोजें हुई हैं दुनियाभर में , प्रश्न बने उनका आधार |
खोज खोज कर उत्तर ही तो , कितने सारे हुए आविष्कार |
प्रश्न उभरते सबके मन में , उनको नष्ट न हम कर लें |
छोड़ें डर संकोच झिझक सब , प्रश्न पूछकर उत्तर लें |
मम्मी पापा से भी पूछें , भाई बहिनों से भी पूछें |
पास पड़ोसी जो मिल जाए , बार बार उससे भी पूछें |
सबसे ज्यादा प्रश्न तो अपने , अध्यापक से ही कर लें |
छोड़ें डर संकोच झिझक सब , प्रश्न पूछकर उत्तर लें |
क्यों आते स्कूल देर से , या फिर कई कई दिन नहीं आते ?
आ भी गए तो ऊंघ रहे क्यों , क्यों हमको नहीं पाठ पढ़ाते ?
कैसे पढ़ पायेंगे हम सब , कुछ बिचार यह भी कर लें |
छोड़ें डर संकोच झिझक सब , प्रश्न पूछकर उत्तर लें |
जो कुछ भी हम देख रहे हैं , आस पास परिवेश में अपने |
कितने सारे प्रश्न उभरते , कितने देख रहे हम सपने |
खोज खोज प्रश्नों के उय्त्तर , सभी सनास्या हल कर लें |
छोड़ें दर संकोच झिझक सब , प्रश्न पूछकर उत्तर लें |
=============================