सच्चा शिक्षक
0अज्ञान के अंधेरे में जो दीपक जलाएं
ज्ञान की जो गंगा बहाएं
बंजर जमीन में जो फसल उगाएं
सूखे तालाब में जो कमल खिलाएं
हाथ पकड़ के जो हमें लिखना सिखाएं
जानवर को जो इंसान बनाएं
जिज्ञासा की लहरों को जो शांत कराएं
हर पल जो हमें मुस्कुराना सिखाएं
कोरे कागज को जो पुस्तक बनाएं
शिक्षा का जो महत्त्व समझाएं
मुसीबत से जो हमें लड़ना सिखाएं
अज्ञानी को जो ज्ञानी बनाएं
सच्चाई और नेकी की राह पर जो हमें चलना सिखाएं
मंजिल की राह जो आसान बनाएं
खेल-खेल में जो सदाचार सिखाएं
जीवन में जो सही राह दिखाएं
हौसला देखकर जो हमें आगे बढ़ना सिखाएं
विद्यार्थियों के लिए जो अपना सब कुछ लुटाएं
मुझ जैसे मूर्ख को जो कवि बनाएं
वही शिक्षक 'सच्चा शिक्षक 'कहलाएं
©️ आनंद कुमार(मनीष)
Post no -05
Written date-24/09/2018
दुधानी दुमका
झारखंड (814101)
Ph no-8877003131
Email id- anandkumar814151@gmail.com
