उसे देखा है सुबह उठते हुए.....!!!!
0
उसे देखा है
सुबह उठते हुए....
अंगड़ाई लेकर
आंखें मलते हुए....
बिखरी जुल्फों को,
संवारने लगती है,
छत पर कुछ,
गुनगुनाते हुए....
मैं बेसुध सा उसे,
देखता रहता हूं,
इसकी मासूम सी,
अदा को बिखरते हुए....
धड़कनें तब और भी,
तेज हो जाती है मेरी,
जब मुझे देखती है वो,
शरमाते हुए.....
मेरी चाहत को है,
उसकी चाहत की आरजू,
यूं ही देखता रहूं मैं,
उसे हंसते मुस्कुराते हुए....!!!
प्रविन.........✍
use dekha Hai,
subah uthte hue.....
Angdai lekar,
aankhen malte hue.....
Bikhri julfo ko,
sawarne lagti Hai,
Chhat par kuchh,
gungunate hue.....
Mai besudh sa use,
dekhta rahata hun,
Uski masoom si
Ada ko bikharte hue....
Dhadkane tab aur bhi,
tej Ho jaati Hai Meri,
Jab mujhe dekhti Hai,
Wo sharmate hue.....
Meri chahat ko Hai,
uski chahat ki arzoo,
Yun Hi dekhta rahun
Use hanste muskurate hue....!!
Pravin..........✍